Friday, December 22, 2023

Masik Durga Ashtami Vrat - 2024

 हिन्दू धर्म में हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन जगत जननी मां भवानी माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा की शक्ति स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह बहुत ही चमत्कारी व्रत माना जाता है क्योंकि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ मां दुर्गा का व्रत रखता है, मां उसकी बड़ी से बड़ी मुरादें पूरी कर देती हैं।

साल 2024 में दुर्गाष्टमी का व्रत 13 अगस्त 2024, मंगलवार को रखा जाएगा।



 दिसंबर में कब है मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत

हर महीने के शुल्क पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी तिथि मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है। यह हर महीने मनाई जाती है इसलिए इसे मासिक दुर्गाष्टमी कहा जाता है। दुर्गा अष्टमी के दिन मंदिरों में काफी चहल-पहल देखी जाती है क्योंकि भक्त बड़ी संख्या में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने आते हैं। इस विशेष दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते है।

हिन्दू पंचांग/Panchang के अनुसार मार्गशीर्ष माह की मासिक दुर्गाष्टमी 20 दिसंबर 2023, बुधवार को मनाई जाएगी।

 

मासिक दुर्गाष्टमी तिथियां 2024

दुर्गाष्टमी यूं तो हर महीने आती है और भक्तों में इसका उत्साह देखने लायक होता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन की जाने वाली व्रत और पूजन का बहुत ही ख़ास महत्व है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन सच्चे दिल और श्रद्धा के साथ जो भी कामना देवी मां से की जाए वो पूरी हो जाती है।

  • मासिक दुर्गाष्टमी जनवरी– 18 जनवरी 2024, गुरुवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी फ़रवरी  – 17 फरवरी 2024, शनिवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी मार्च – 17 मार्च 2024, मंगलवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी अप्रैल – 16 अप्रैल 2024, मंगलवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी मई  – 15 मई 2024 , बुधवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी जून  – 14 जून 2024 शुक्रवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी जुलाई -  14 जुलाई 2024, रविवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी अगस्त  - 13 अगस्त 2024, मंगलवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी सितंबर -  11 सितंबर 2024, बुधवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी अक्टूबर  - 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी नवंबर  - 9 नवंबर 2024, शनिवार
  • मासिक दुर्गाष्टमी दिसंबर – 8 दिसंबर 2024, रविवार

 Source :- https://www.vinaybajrangi.com/blog/vrat/durga-ashtami-vrat-2024

मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का महत्व 

दुर्गा अष्टमी का महत्व इसलिए ज्यादा है क्योंकि इस दिन देवी मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। इस दिन देवी दुर्गा का व्रत करने वाले लोगों के जीवन में सुख, शांति, लाभ, विकास, सफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी बीमारियों परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ दुर्गा अष्टमी व्रत करने से जीवन में खुशहाली और अच्छी किस्मत के द्वार खुलते हैं।

 

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी पर अपने दिन की शुरुआत ब्रह्म बेला पर उठकर मां भगवती को प्रणाम करके करें। इसके बाद आप घर की साफ-सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करें। फिर आप पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करके खुद को शुद्ध करें। इसके बाद आप व्रत/Vrat का संकल्प करें। इस दिन आप लाल रंग के कपड़े धारण करें क्योंकि मां दुर्गा को लाल रंग बेहद प्रिय है। इसके बाद आप पूजा की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां की मूर्ति स्थापित करें। फिर आप पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें। पूजा के दौरान मां दुर्गा को लाल फूल और फल जरूर चढ़ाएं। इसके बाद आप मां दुर्गा चालीसा का पाठ भी अवश्य करें। फिर आप आखिर में मां दुर्गा की आरती करके सुख-समृद्धि की कामना करें। अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं तो इस दिन उपवास रखें। फिर आप संध्या पूजा के दौरान आरती करके फलाहार ग्रहण करें, फिर आप अगले दिन पूजा करके व्रत खोलें।

Tuesday, December 12, 2023

Margashirsha Amavasya 2023

 सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, जप-तप, स्नान और दान करने का विधान है। अमावस्या के दिन गंगा स्नान या तीर्थ नदियों में स्नान करना बहुत ही उत्तम होता है। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या पर यदि तीर्थ नदियों में स्नान और दान किया जाए तो जीवन के सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिल जाती है और अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। लाखों श्रद्धालु इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते है और अपने पितरों के नाम से पिंड दान, पूजा-पाठ और तर्पण आदि करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उनके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख शांति आती है।

कब है मार्गशीर्ष अमावस्या 2023?

मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसंबर 2023, मंगलवार को मनाई जाएगी।

इस दिन मंगलवार होने के कारण यह अमावस्या भौमवती अमावस्या कहलाएगी। मंगवार का दिन हनुमानजी और मंगल देवता को समर्पित होता है इसलिए इस दिन हनुमान जी और मंगल देव का भी विशेष पूजन किया जाता है। मंगलवारी अमावस्या के दिन पितरों का पूजन करने से मनुष्य पितृ दोष/Pitru Dosha से मुक्त हो जाता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2023 शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग/Hindu Panchang के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी और 13 दिसंबर 2023 को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर इसका समापन होगा।

अमावस्या स्नान मुहूर्त – सुबह 05.14 – सुबह 06.09

पितृ पूजा शुभ मुहूर्त  – सुबह 11.54 – दोपहर 12.35

मार्गशीर्ष अमावस्या महत्व

मारशीर्ष माह की अमावस्या/Amvasaya पर विशेष रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस दिन पितरों के नाम से दान दक्षिणा और पूजा पाठ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले पूजा पाठ से पितरों की आत्मा को शांति की मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष हो या संतान सुख की कमी हो उन्हें मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत अवश्य करना चाहिए। इससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से लाभ मिलता है।


मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान

मार्गशीर्ष अमावस्या पर दान का बहुत अधिक महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान पुण्य करने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान करें।

मेष राशि/Mesh Rashifal के लोग मार्गशीर्ष अमावस्या पर गुड़ और मूंगफली का दान करें।

वृषभ राशि/Vrushabh Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर दूध, दही, चीनी या सफेद चीजों का दान करें।

मिथुन राशि/Mithun Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर गौ माता की सेवा करें और गौशाला में हरा चारा या पत्तेदार सब्जियां दान करें।

कर्क राशि/Kark Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर चावल, चीनी या खीर का दान करें।

सिंह राशि/Singh Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर गुड़ और शहद का दान करें।

कन्या राशि/Kanya Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर हरे रंग के वस्त्रों या गरीब बच्चों में स्टेशनरी का सामान दान करें।

तुला राशि/Tula Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर गरम कपड़ों का दान करें।

धनु राशि/Dhanu Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर पीले मिष्ठान या केसर के दूध का दान करें।

मकर राशि/Makar Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर तिल के लड्डुओं या ऊनी कपड़ों का दान करें।

कुंभ राशि/Kumbh Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर काले कंबल और चमड़े के जूतों का दान करें।

मीन राशि/Meen Rashifal वाले मार्गशीर्ष अमावस्या पर बेसन के लड्डुओं, चने की दाल या पीले फलों का दान करें।

Source :- मार्गशीर्ष अमावस्या 2023 शुभ मुहूर्त

Astrology App for Predicting Foreign Settlement

 In India, almost everyone dreams to settle down abroad. With different ambitions and varied purposes, a lot of people struggle to migrate t...